3 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता हेतु प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

0 332
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक सीधी  पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी के सभागार में समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अभियोजन अधिकारी जिला अभियोजक तथा अपर आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग की उपस्थिति में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समाज के पिछड़े लोगों के प्रति आपराधिक मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए कैसे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलाया जाए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आरंभ पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत की अध्यक्षता में किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के आरंभ में प्रशिक्षण के उद्देश के संबंध में बताते हुए प्रशिक्षण के मूल बिंदुओं पर प्रकाश डाला जिसके बाद जिला अभियोजन अधिकारी  श्रीमती भारती शर्मा ने अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के बारे में विस्तृत बातें बताते हुए अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट से संबंधित मामलों में विवेचना कैसे की जाए इस संबंध में जानकारी दी । प्रशिक्षण में जिला अभियोजक श्री सुखेन्द्र द्विवेदी ने अनुसूचित जाति जनजाति से संबंधित प्रकरणों में विवेचना के दौरान की जाने वाली बारिक त्रुटियों के संबंध में बताते हुए उनको कैसे दूर करें इस संबंध में जानकारी दी इसी क्रम में अपर आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री आनंद मिश्रा ने अनुसूचित जाति जनजाति के कल्याण के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए उक्त मामलों में राहत प्रकरण कैसे तैयार किए जाएं के संबंध में बताया गया अंत में नगर निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा ने अनुसूचित जाति जनजाति के प्रकरणों में विवेचना के दौरान व्यावहारिक समस्याएं एवं उनके निवारण के संबंध में जानकारी दी गई

News TOP Footer