भाजपा की सेमरिया मझौली एवं सोनवर्षा मंडल की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

सीधी धर्मेंद : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने सेमरिया मझौली एवं सोनवर्षा मंडल की शेष कार्यकारणी की घोषणा की गई मण्डलों की कार्यकारिणी का विस्तार संम्भागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन एवंं भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अनुशंसा पर पार्टी कार्यालय में किया गया कार्यकारणी की घोषणा करते हुए इन्द्र शरण सिंह चौहान ने कहा की हमें गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता हैं पार्टी केवल सत्ता प्राप्त करने के लिए नहीं वरन एक विचार है। जीवन पद्धति है जहां राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। सर्व स्पर्शी एवं सर्व ग्राही पार्टी का मूल मंत्र है। पार्टी में संपूर्ण जीवन देने वाले कार्यकर्ता हैं जो भारत माता को विश्वगुरु बनाने में जुटे हैं जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्षजे पी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की त्रिवेणी ने देश की असाध्य समझी जाने वाली बीमारियां समस्याएं जैसे धारा 370 35ए नागरिकता संसोधन अधिनियम ट्रिपल तलाक और राम मंदिर को चुटकी बजाते हल करके कोटि.कोटि भारतीयों को गौरवान्वित किया है
