जिला पंचायत सीधी के सभागार में जिले के कलेक्टर रविंद्र चौधरी ने जिले के धान उपार्जन के प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाई

0 225
Main Ad1

कृतिका सीधी :

20 दिसंबर को जिला पंचायत सीधी के सभागार में जिले के कलेक्टर रविंद्र चौधरी ने जिले के धान उपार्जन के प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाई बैठक में जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके शुक्ला भी मौजूद थे बैठक में जिले के कलेक्टर ने जिले के सभी मौजूद धान खरीदी केंद्रों के जिम्मेदारों से धान की खरीदी में हो रही प्रगति की जानकारी मांगी बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधकों से उनके केंद्रों में उपलब्ध बारदानों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी केंद्रों में अब तक अपनी धान लेकर आए किसानों की संख्या की जानकारी ली इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले में अब तक हुई धान की खरीदी की केंद्र बार समीक्षा की समीक्षा के दौरान जिले के कलेक्टर ने कहा कि खरीदी के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने धान खरीदी केंद्रों से निर्धारित समय अनुसार धान का परिवहन भंडारण के लिए करने के निर्देश दिए बैठक के दौरान जिले के कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधकों से उनकी समस्याओं और कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की और उनके निराकरण के निर्देश दिए बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केंद्र के प्रबंधकों से धान खरीदी के बाद धान के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer