स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 एवं शा.उ.मा.वि. क्रमांक 2 सीधी में आयोजित की गई।

0 165
Main Ad1

कृतिका सीधी :

नगर पालिका परिषद सीधी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की जागरूकता को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा के निर्देशन में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 एवं शा.उ.मा.वि. क्रमांक 2 सीधी में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक एक में छात्र एवं छात्राओं के द्वारा निबंध लेखन, रंगोली एवं चित्रकला गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के छात्रों द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता गतिविधि का आयोजन नगर पालिका सीधी द्वारा किया गया। छात्र एवं छात्राओं के माध्यम से उनमें स्वच्छता जागरूकता एवं नगरवासियों को स्वच्छता हेतु जागरूक रहने एवं सीधी शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नंबर 1 पर लाने के लिए स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer