बीजेपी जिलाध्यक्ष सीधी के वाइरल ऑडियो में मीडिया के सामने आई लड़की ने अपना बयान दिया

0 798
Main Ad1

कहा जाता है कि राजनीति में सफलता के लिए लोग किसी भी तरह का दाव चल कर लोगो के कद को काम करने उनका चरित्र हनन करने में भी पीछे नहीं हटते ऐसे लोगों को इस बात की भी परवाह नहीं रहती कि उनके दांव पेच में किसी का चरित्र हनन हो रहा है ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें सीधी जिले के बीजेपी अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह के द्वारा एक महिला की की जा रही मदद के दौरान उक्त महिला के साथ मोबाइल फोन पर हुई मजाकिया बातचीत को लोगों ने अपने राजनितिक फायदे के लिए सनसनी बनाकर वायरल कर दिया इस वीडियो को कुछ चैनलों और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीधी जिले में हड़कंप मच गया लोग तरह.तरह की चर्चाएं करने लगे लोग सोशल मीडिया पर जिले के बीजेपी अध्यक्ष पर उंगली उठाने लगे सारा मामला जिले के विभिन्न बीजेपी अध्यक्ष के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तत्काल इस मामले पर उन्होंने बड़े ही धैर्य और संयम से काम लिया चारों तरफ से उन पर लग रहे थे और उठ रहे सवालों के बीच देर शाम जिले के बीजेपी अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह मीडिया के सामने आए और उन्होंने मीडिया के सामने उक्त वायरल वीडियो के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ एक बड़ी साजिश है आगे उन्होंने कहा कि सोनांचल महोत्सव की सफलता के बाद उनके विरोधियों की भौहें तन गई हैं जिसकी वजह से उन लोगों ने इस तरह का कुछ और कुटिल चाल चली है और उनका चरित्र हनन करने की कोशिश की है। बीजेपी अध्यक्ष ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी थी उसके कुछ ही घंटों बाद उक्त वायरल वीडियो से संबंधित लड़की भी मीडिया के सामने पहुंच गई और उसने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि वायरल ऑडियो उनका और बीजेपी अध्यक्ष का ही है आज उसने कहा कि बीजेपी के अध्यक्ष ने उनके पारिवारिक विवाद में उनकी मदद करने की कोशिश की थी उसी परिपेक्ष में उनकी और बीजेपी अध्यक्ष की मोबाइल फोन पर मजाकिया लहजे में बातचीत भी हुई थी आगे उसने कहा कि वह चौहान है और मैं गहरवार हूं इसलिए हमारे और उनके बीच जीजा साली का मजाकिया रिश्ता है जिसकी वजह से हम लोगों ने हंसी मजाक की बातें की लेकिन जिस किसी ने भी यह वीडियो वायरल किया है उसने मुझे और बीजेपी अध्यक्ष को साजिशन बदनाम करने और नीचा दिखाने की कोशिश की है आगे उक्त महिला ने कहा कि वायरल ऑडियो में उनके ऑडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और उसको कई जगह से जोड़ तोड़ कर वायरल किया गया है मीडिया ने जब उनसे सवाल उठाया कि क्या इस मामले में आप पुलिस में जाएंगी इस पर लड़की ने कहा कि मैं इसमें सख्त एक्शन लूंगी और एफ आई आर दर्ज कर आऊंगी। मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया देने के बाद संबंधित महिला के द्वारा जिला कोतवाली में अज्ञात आरोपी और ऑडियो वायरल करने वाले चैनल के विरुद्ध बिना उनकी विना अनुमति के उनके ऑडियो के साथ छेड़छाड़ करके उसे और बीजेपी अध्यक्ष को बदनाम करने की साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है पुलिस ने भी मामले को दर्ज करके आरोपियों की तलाश के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं अब पुलिस की जांच का दायरा जैसे.जैसे आगे बढ़ेगा इस मामले में साजिश करने वाले लोगों को पुलिस के सवालों के जवाब देने पड़ेंगे और यदि वह दोषी पाए जाएंगे तो उनके ऊपर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही भी की जाएगी। बीजेपी अध्यक्ष इन्द्रशरण के ऊपर चरित्र हनन के किए गए प्रयास के दौरान सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने शोशल मिडिया पर अपनी नकारात्मक पोस्ट डाली है जिनकी जिले की बीजेपी समीक्षा कर रही है और लोगों के द्वारा किए गए कमेंट पर अपनी निगाह बनाए हुए हैं आने वाले दिनों में पार्टी द्वारा ऐसे लोगों को जो इस तरह की साजिश में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भूमिका में पाए जाएंगे उन पर कार्यवाही भी की जा सकती है।

News TOP Footer