अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाई अमर शहीद बिरसा मुंडा की जयंती

सी
धी धर्मेंद : 15 नवंबर को सीधी शहर के गांधी चौक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अमर सेनानी शहीद बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर गांधी शहर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन करके उनको अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कि बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीधी के संयोजक ने सिटी हलचल को बताया कि बिरसा मुंडा ने अपने समाज की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी उनका सारा जीवन देश और समाज के प्रति समर्पित था बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर शहर के गांधी चौक में आदिवासी संस्कृत के परंपरा की झलक दिखाई गई जिसमें आदिवासी लोगों द्वारा बाजार की शानदार प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के दौरान गांधी चौक में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
