10 साल से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0 233
Main Ad1

कृतिका सीधी :

लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 10 वर्षों से फरार चल रहे 2 अलग अलग मामलों के आरोपी होरिल बसोर उर्फ होरीलाल इंदल बसोर निवासी बनतलैया थाना चुरहट जिला सीधी ;मप्रद्ध हाल रतहरा थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा ;मप्र को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चुरहट के समक्ष पेश किया गया जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल किया गया आरोपी 10 वर्ष पूर्व दो अपराधों में शामिल था और तभी से लगातार फरार चल रहा था जिसपर दोनों मामलों में पृथक पृथक रूप से माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था जिसे आज मुखबिर की सूचना पर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही में. थाना प्रभारी चुरहट हितेंद्र नाथ शर्मा सहयक उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल चौकी प्रभारी मोहनिया आरक्षक अभय वर्मा अभिषेक पाण्डेय शैलेन्द्र सिंह मुकेश सिंह एवं नायक सनत तिवारी का विशेष योगदान रहा है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer