पंकज कुमावत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वर्ष भर में न्यायालयीन प्रकरणों में दोषमुक्त होने वाले मामलों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई

0 216
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री पंकज कुमावत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वर्ष भर में न्यायालयीन प्रकरणों में दोषमुक्त होने वाले मामलों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई । जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले लोक अभियोजक उमेश सिंह चौहान विशेष लोक अभियोजक. सुखेंद्र द्विवेदी अपर लोक अभियोजक. स्नेह लता तिवारी तथा निशा सक्सेना एवम् सहायक जिला अभियोजन अधिकारी प्रशांत पांडेय उपस्थित रहे। बैठक में वर्ष भर में घटित गंभीर मामलों जैसे. हत्या हत्या का प्रयास बलात्कार अपहरण लूट एनडीपीएस एससी एसटी एक्ट के तहत मामले पक्सो के तहत मामले नव विवाहिता मर्ग दहेज एक्ट इत्यादि गंभीर अपराधों के तहत दोषमुक्त होने वाले प्रकरणों की समीक्षा की गई । आरोपियों के दोषमुक्त होने के कारणों को चिन्हित किया गया कि किन कारणों एवम् कमियों से आरोपी दोषमुक्त हुए एवं भविष्य में उन कमियों को दूर करते हुए ज्यादा से ज्यादा मामलों में आरोपियों को सजायाब करने हेतु रणनीति बनाई गई जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer