भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने सीधी मंडल द्वारा आयोजित श्रम कानून संशोधन अधिनियम के बारे में लोगो को दी जानकारी


कृतिका सीधी :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने परंपरागत चले आ रहे श्रम कानून को संशोधित करके गरीबों के कल्याण के लिए बनाया है।इस संशोधन से जहां एक ओर मजदूरों को फायदा मिलेगा वही उनके मालिकों को भी फायदा मिलेगा। उक्त आशय के उदगार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने सीधी मंडल द्वारा आयोजित श्रम कानून संशोधन अधिनियम में नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क करते हुए पर्चा वितरण और नुक्कड़ सभा में जन सामान्य को श्रम कानून की बारीकियों को समझाते हुए बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि श्रम कानून को इस प्रकार से तैयार किया गया है कि हमारे श्रमिक और प्रबंधन वैश्विक स्तर पर खड़े हो और उनके लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो।नई श्रम संहिता में 50 करोड़ से अधिक संगठित असंगठित तथा स्व नियोजित कामगार के लिएन्यूनतममजदूरी सामाजिक सुरक्षा स्वास्थ रोजगार एवं अन्य अवसरो का प्रावधान किया गया है।सामाजिक सुरक्षा आवरण को और सुधार के साथ व्यापक बनाकर कामगारों और स्व नियोजित व्यक्तियों के लिए उपयोगी बनाया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री डा देवेंद्र त्रिपाठी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी तारा साहू सूरज गुप्ता रजनीश साकेत शंकर केवटएसमर यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
