पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने विधि विधान से रखा करवाचौथ का व्रत

0 267
Main Ad1

कृतिका सीधी :

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत करने का विधान है सौभाग्यवती महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत में पूरे दिन निर्जला रहा जाता है व्रत में पूरा श्रृंगार किया जाता है महिलाएं दोपहर में या शाम को कथा सुनी जाती हैं कथा के लिए पटरे पर चौकी में जलभरकर थाली में रोली गेंहू चावल मिट्टी का करवा मिठाई बायना का सामान आदि रख कर प्रथम पूज्य गणेश जी की पूजा से व्रत की शुरुआत की जाती है गणेश जी विघ्नहर्ता हैं इसलिए हर पूजा में सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है और रात में चंद्रमा के दर्शन छलनी से देखने के बाद पति को छलनी से देख पैर छूकर व्रत का पानी पीती है और अपना व्रत पूरा करती है। 4 नबम्बर को आज करवा चौथ का व्रत सीधी जिले और शहर में महिलाए परम्परा के अनुसार विधि विधान से करेगी जिसके लिए 3 नबम्बर को मिट्टी का करवा चलनी और साड़ियों की खरीददारी के के बाजार में भरी भीड़ उमड़ी जिसकी वजह से लोगो का पैदल निकलना मुश्किल हो गया बाजार में करवा चौथ के व्रत का सामान की खरीददारी में कोरोना का डर गायब हो गया यह देखकर लगता है की हमारे व्रत त्यौहार के सामने कोई भी मुसीबत नहीं टिक सकती।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर–

News TOP Footer