25 अक्टूबर को नव दुर्गा के पंडालों में भक्तों ने बड़ी संख्या में हवन पूजन और कन्या भोज का कार्यक्रम किया


Kritika sidhi :
शारदेय नवरात्रि पर सीधी शहर में माता के भक्तों ने सीधी शहर के गली और मोहल्लों में मां दुर्गा के अनेक रूपों की प्रतिमा स्थापित करके उनके दरबार को सजा कर लगातार नौ दिनों तक उनकी सेवा की 25 अक्टूबर को नवमी के दिन सीधी शहर में दुर्गा पंडालों में माता के भक्तों ने हवन पूजन कन्या भोज के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जिसमें भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया 9 दिनों तक माता के सजे दरबारों में रौनक देखते ही बनती थी 26 अक्टूबर को विजयदशमी पर सभी भक्तों ने पंडालों में स्थापित मां दुर्गा के अनेक रूपों की प्रतिमाओं को भरे मन से विदाई दी और शहर में सड़कों पर निकल कर बैंड बाजे के साथ नाच कर अपनी खुशी का इजहार भी किया सीधी शहर में अनेक दुर्गा समितियों ने शहर के सड़क पर माता को निकल कर विदाई दी और उसके बाद विसर्जन स्थल पर ले जाकर प्रतिमाओं को विसर्जित किया।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
