शहर के छत्रसाल स्टेडियम में आज मनाया जाएगा दशहरे का पर्व किया जाएगा रावण दहन

0 258
Main Ad1

कृतिका सीधी :

बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी पूरे देश के साथ सीधी शहर में भी पारंपरिक रूप से सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में 26 अक्टूबर को आज मनाया जाएगा जिसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका द्वारा सीधी शहर के छत्रसाल स्टेडियम में 30 फुट के भव्य रावण के पुतले का निर्माण कराया गया है। 25 अक्टूबर को शहर के छत्रसाल स्टेडियम में दशहरा उत्सव की तैयारियों के निरीक्षण के लिए जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत स्टेडियम पहुंचे जहा उन्होंने स्टेडियम में सुरक्षा और कोरोना के बचाव के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि लोग शहर के छत्रसाल स्टेडियम में विजयदशमी का पर्व देखने के लिए मास्क लगाकर ही आए उन्होंने कहा कि छत्रसाल स्टेडियम में बिना मास्क के आए लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा इसके साथ ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से छत्रसाल स्टेडियम में एक दूसरे से आवश्यक दूरी बनाकर विजयदशमी के पर्व का आनंद लेने की अपील की है बताया गया है कि इस बार विजयदशमी के पर्व पर किसी भी तरह का कोई जुलूस नहीं निकलेगा और ना ही झांकियां निकाली जाएंगी।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer