रविवार को शाम तक मिले 13 नए कोविड मरीज 20 ने जीती कोरोना से जंग

0 225
Main Ad1

कृतिका सीधी :

11 अक्टूबर को जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे के द्वारा जानकारी दी गई कि रविवार शाम को रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से प्राप्त रिपोर्ट में 2 पॉजिटिव पाए गए तथा रैपिड एंटीजन किट द्वारा 101 टेस्ट किए गए जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल से 6, सेमरिया से 5, इस प्रकार से कुल 13 पॉजिटिव केस पाए गए। उन्होंने बताया कि उक्त सभी पॉजिटिव केस को आइसोलेशन में भर्ती करने की तैयारी एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही की जा रही है। डी.आई.ओ. डॉ. दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 20 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर होम आइसोलेशन में एक सप्ताह रहने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है तथा सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है। अब जिले में कुल 1077 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 886 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 182 हो गए हैं।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer