7 साल की मासूम से गलत इरादे से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0 401
Main Ad1

कृतिका सीधी :

खबर सीधी जिले के बहरी से जहा बहरी पुलिस ने 7 साल की मासूम के बच्ची के साथ गलत इरादे से छेड़ छाड़ करने वाले 60 बर्ष के आरोपी को 10 घंटो के भीतर गिरफ्तार करके वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल सीधी पंहुचा दिया है । बताया गया की थाना बहरी जिला सीधी अंतर्गत एक महिला ने थाना में आकर रिपोर्ट किया कि उसकी 7 साल की मासूम बच्ची बकरी लेकर आगे आगे चल रही थी और थोड़ी देर से पीछे पीछे मैं गाय बैल लेकर चराने के लिए जा रही थी अचानक मुझे मेरे बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी मैंने दौड़ कर देखा तो राघवेंद्र उर्फ तिवारी मेरे बच्ची के साथ गलत काम करने की फिराक में था मुझे आता हुआ देखकर वहां से भाग गया जब मैं बच्ची के पास गई उससे पूछी तो उसने बताया की राघवेंद्र उर्फ लाली तिवारी पिता लखपत तिवारी उम्र 60 साल ग्राम डढ़िया थाना बहरी ने उसको जमीन पर पटक दिया था मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देते हुए उनके निर्देश पर मामला दर्ज कर 10 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरी कपूर त्रिपाठी उपनिरीक्षक मोनिका पांडेय उपनिरीक्षक इंद्राज सिंह महिला आरक्षक प्रिया तिवारी आरक्षक रजनीश महेंद्र व विजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer