कोविड-19 कोरोना को हराने के लिए अनुकूल व्यवहार परिवर्तन सघन अभियान, 7 अक्टूबर से 30 नवंबर 2020 तक चलाया जा रहा है

0 221
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 कोरोना को हराने के लिए अनुकूल व्यवहार परिवर्तन सघन अभियान, जिले में दिनांक 7 अक्टूबर से 30 नवंबर 2020 तक चलाया जा रहा है इस अभियान में कोरोना महामारी से बचाव हेतु तीन बातों का विशेष ध्यान रखने हेतु जागरूक किया जा रहा है, मास्क पहने , अपने हाथों को धोते रहें तथा 2 गज की दूरी सामाजिक डिस्टेंस का पालन करें फीवर क्लीनिक नोडल अधिकारी डॉ. द्विवेदी ने बताया कि सर्दी, खांसी या बुखार हो तो फीवर क्लीन पर आएं और अपनी जांच कराएं, जांच के पश्चात पूरा उपचार प्राप्त करें सावधानी में ही सुरक्षा है। कोविड-19 के संबंध में जानकारी, होम क्वॉरेंटाइन, होम आइसोलेशन, कोविड- हॉस्पिटल, सेंपलिंग सेंटर, फीवर क्लीनिक, टेलीमेडिसिन की सुविधा आदि जानकारी के लिए सार्थक लाइट एप डाउन लोड कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जागरूकता कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत जिले में कोविड-19 से संबंधित समस्त जानकारी आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रदान की गई है। उनसे संपर्क करने पर आपको आवश्यकता अनुसार उचित सलाह एवं उचित संस्था में पहुंचाया जाएगा।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer