रामपुर नैकिन पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 5 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल


कृतिका द्विवेदी :
रामपुर नैकिन पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 5 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। लंबे समय से पुलिस द्वारा इन आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। आज थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक अशोक पांडेय को अलग.अलग मुखबिरों से आरोपी स्थाई वारंटियों के संबंध में जानकारी मिली जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रामपुर नैकिन ने अलग.अलग 2 टीमें गठित कर .1 उपनिरीक्षक उर्मिला अहिरवार तथा 2 सहायक उपनिरीक्षक इंद्रबली सिंह के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया टीमों द्वारा तत्परता दिखाते हुए क् कुल 06 स्थाई वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपीयो में रामजियावन पिता राम कुमार कोल निवासी हत्था थाना रामपुर नैकिन ममता पति नीरज पटेल 27 वर्ष निवासी झलवार थाना रामपुर नैकिन रमेश केवट उर्फ चुनका केवट पिता रामशिरोमणि केवट उर्फ रामखेलावन केवट निवासी ग्राम मझियार थाना रामपुर बघेलान प्रवीण कुमार तिवारी पिता रामनिवास तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी रामपुर बघेलान जिला सतना रामबालक पटेल पिता रामसिंह पटेल 40वर्ष निवासी रखौधा थाना बिरसिंहपुर जिला सतना शामिल है जिसमें आरोपी रमेश उर्फ चुनका केवट के विरुद्ध 2 प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी था समस्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में. उप निरीक्षक उर्मिला अहिरवार सहायक उपनिरीक्षक इन्द्रबली सिंह प्रधान आरक्षक संदीप वर्मा आरक्षक दीपेश सिंह व राजभान सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर–
