सीधी हवाई पट्टी के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा 3 लोगों की हुई मौत ग्राम पंचायत तेंदुआ में छाया मातम

0 1,846
Main Ad1

कृतिका सीधी :

Main Ad1

सीधी हवाई पट्टी के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा 3 लोगों की हुई मौत ग्राम पंचायत तेंदुआ में छाया मातम…*

संवाददाता :- धर्मेंद्र सीधी की रिपोर्ट– सीधी शहर के जमोड़ी थाने से लगे ग्राम पनवार के पास आज रात अचानक हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई बताया गया कि दिल को झकझोर देने वाली यह बेहद दुखद घटना रीवा सीधी नेशनल हाईवे मार्ग पर पनवार हवाई अड्डे तिराहे के पास हुई जहां एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों को जोरदार ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उन तीनों युवकों की मौत हो गई बताया गया कि मृतकों में विष्णु वर्मा एवं नन्दलाल कोरी ग्राम पंचायत तेंदुआ के निवासी हैं वही राम सिया वर्मा नौगई जिला सिंगरौली के रहने वाले हैं बताया गया कि मोटरसाइकिल सवार सीधी की तरफ से आ रहे थे जिनको अचानक उक्त ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी घटना के बाद सूचना पर आई पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है जहा सुबह मृतकों का पीएम किया जाएगा पुलिस घटना की जांच कर रही है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer