अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्थानीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के आडोटोरियम में ‘‘बालिका उत्सव’कार्यक्रम का आयोजन हुआ


कृतिका सीधी :
9 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्थानीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के आडोटोरियम में ‘‘बालिका उत्सव’कार्यक्रम का आयोजन सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल के मुख्य आतिथ्य कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत जनपद पंचायत अध्यक्ष सीधी शकुंतला सिंह की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अवधेश सिंह द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधीक्षक पंकज कुमावत ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बनाये हैं। निर्भया केस के बाद महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ी है तथा प्रशिक्षण द्वारा उसे विभाग को भी संवेदनशील किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। कार्यक्रम में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि विगत 20-30 वर्षों में कई सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। आज बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। सीधी जिले का कम लिंगानुपात एक चिन्ता का विषय है। कार्यक्रम में इस अवसर पर संबोधिक करते हुए विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि आज बेटियां किसी भी प्रकार से बेटों से कम नहीं हैं आवश्यकता है तो उन्हें समान अवसर देकर उनकी प्रतिभा को निखारने की। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि आज के समय में बेटियों की बजह से ही हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बड़ी है। जिस-जिस क्षेत्र में बेटियों ने कदम रखें हैं वहां से उत्कृष्ट परिणाम सामने आये हैं। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि पुरातन समय से ही हमारे देश और समाज में नारियों का सम्मान किया जाता रहा है किन्तु एक लंबे समय तक आंक्राताओं के प्रभाव के कारण व्यवहारों में परिवर्तन हुआ है और नारियों की स्थिति कमजोर हुयी। किन्तु विगत कुछ दशकों में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के प्रयासों से बेटियों की स्थितियों में सुधारात्मक परिवर्तन आना प्रारंभ हुआ है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत वर्ष 2020-21 हेतु अंशिका गुप्ता को ब्रंाड एम्बेसडर बनाया गया। 15 वर्षीय अंशिका खेलो इंडिया राष्ट्रीय यूथ गेम शूटिंग 10 मीटर एयर राईफल वर्ष 2020 में सिल्वर मेडल विजेता हैं। बालिका उत्सव में विधायक सीधी केदार नाथ शुक्ल, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा अंशिका गुप्ता को सम्मानित किया गया। बालिका उत्सव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिले की बालिकाओं द्वारा अर्जित विशेष उपलब्धियों पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 12वीं एवं 10वीं परीक्षा 2020 में राज्य एवं जिले की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी एवं छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहें।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
