पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत ने किया बहरी थाने का औचक निरीक्षण

0 178
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत आज औचक निरीक्षण करने थाना बहरी पहुंच गए निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने का आंतरिक एवं बाह्य निरीक्षण किया गया जिसमें मालखाने का निरीक्षण शस्त्र निरीक्षण थाने के रजिस्टरों का रखरखाव बंदी ग्रह का निरीक्षण सीसीटीएनएस का संचालन तथा थाने की बाह्य व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाने के समस्त स्टाफ से रूबरू होते हुए उनकी कार्यप्रणाली एवं समस्याओं के बारे में जाना तथा अच्छी कार्रवाई करने वाले विवेचकों तथा थाना स्टाफ का उत्साहवर्धन किया साथ ही थाना बहरी में बैडमिंटन ग्राउंड का उद्घाटन कर थाना स्टाफ को फिट रहने हेतु प्रेरित किया गया। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बहरी एवम् डोल पहुंचे जहा कानून व्यवस्था और पुलिस की भूमिका को और बेहतर करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को समझने का प्रयास करते हुए जनसंवाद के तहत बहरी पंचायत तथा उसके उपरांत डोल पंचायत में बेहतर पुलिसिंग हेतु दोनों ग्राम पंचायतो के लोगों से सुझाव लिए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवैध शराब गांजा कोरेक्स जैसे नशे के विरुद्ध चोरी के वाहन नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी जमीनी विवाद के मामले घरेलू हिंसा से संबंधित एवं महिला संबंधी अपराधों के संबंध में तथा गांव से भारी वाहनों की आवाजाही अवैध रेत उत्तखनन एवम् अन्य अवैध गतिविधियाें के संबंध में पुलिस को सूचना देने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer