बुद्धवार देर शाम से गुरुवार शाम तक में 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए


कृतिका :
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० नागेंद्र बिहारी दुबे के द्वारा जानकारी दी गई है कि बुद्धवार देर शाम से गुरुवार शाम तक में 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। रैपिड एंटीजन किट द्वारा 103 टेस्ट किए गए जिसमें से फीवर क्लीनिक जिला अस्पताल से 16 सिहावल में 2 अमिलिया में 2 बिठौली में 1 मझौली में 3 अमरपुर में 2 इस प्रकार से कुल 26 पॉजिटिव केस पाए गए है तथा रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से रिपोर्ट अभी अप्राप्त है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी पॉजिटिव केस को आइसोलेशन में रखा गया है। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कंटेन्मेंट एरिया बनाने की कार्यवाही की जा रही है। डॉ० दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 56 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है सभी को अपने घर पर होम आइसोलेशन में एक सप्ताह रहने के लिए समझाइश देते हुए आवश्यक दवाओं के सेवन करने के लिए दवा प्रदान की गई है तथा सभी को आवश्यक सावधानियां रखने की सलाह दी गई है अब जिले में कुल 891 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 655 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है अब जिले में कुल एक्टिव केस 233 हो गए हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
