मुख्यमंत्री द्वारा गरीब कल्याण सप्ताह के अंतर्गत ‘‘क्रेडिट कैंप कार्यक्रम के तहत प्रदेश के स्व सहायता समूहों को 150 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया गया।

0 238
Main Ad1

कृतिका सीधी :

20 सितम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा रविवार को गरीब कल्याण सप्ताह के अंतर्गत ‘‘क्रेडिट कैंप कार्यक्रम के तहत प्रदेश के स्व सहायता समूहों को 150 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया गया। सीधी जिले के सभी विकासखंडों में कार्यक्रम का आयोजन कर 350 महिला स्व सहायता समूहों को 5 करोड़ 32 लाख रूपए का ऋण वितरण किया गया। स्थानीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के ऑडोटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रधान अभ्युदय सिंह, कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर के शुक्ला, इंद्रशरण सिंह चैहान, जिला पंचायत सदस्य ऊषा गोपाल पटेल, शांति मनोज कोल, सुरेश सिंह चैहान सहित संबंधित अधिकारी, बैंकर्स तथा बड़ी संख्या में उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भोपाल से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा सुना गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत प्रधान श्री सिंह ने कहा कि आज से महिला सशक्तिकरण के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। इस राशि का उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहीं स्व सहायता समूह की बहनें छोटी- छोटी आजीविका गतिविधियों को प्रारम्भ कर आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान हमेशा से महिला सशक्तिकरण के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं की क्षमता को पहचानने और उनको सशक्त करने का कार्य किया है। पहली बार मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उन्होंने लाडली लक्ष्मी जैसी योजना को प्रारम्भ कर बेटियों को सम्मान देने और सुरक्षा कवच प्रदान करने का कार्य किया है। जिला पंचायत प्रधान ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं हैं। उन्हें जब भी मौका मिला है, उन्होंने बेहतर करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आजीविका मिशन एक सशक्त माध्यम बनकर आया है जिसने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को एक अलग पहचान दी है। आज ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने स्वयं के व्यवसाय स्थापित किये हैं। वे किराना दुकान, सिलाई दुकान के साथ-साथ जैविक कृषि जैसी गतिविधियों में भी अच्छा कर रही हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों की सोच में भी परिवर्तन आया है। आज महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के कारण समाज में बराबरी का दर्जा मिला है। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि आजीविका मिशन द्वारा जो ग्रामीण क्षेत्रों में नीव रखी गयी थी, उसके अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आजीविका मिशन से जुड़ी इन महिलाओं ने इस कोरोना महामारी के संकट के समय में भी बेहतरीन कार्य किया है। इस संकट के समय में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए 3 लाख 28 हजार मास्क, 36 हजार साबुन, 4 हजार लीटर सेनेटाइजर के साथ-साथ एक हजार पीपीई किट की आपूर्ति भी की गई है। कलेक्टर श्री चैधरी ने बताया कि आज के क्रेडिट कैंप कार्यक्रम में जिले की 350 स्व सहायता समूहों को 5 करोड़ 32 लाख रुपये के ऋण वितरित किये गए हैं। विकासखंड सीधी अंतर्गत 79 समूहों को एक करोड़ 86 लाख रुपये, रामपुर नैकिन के 113 समूहों को एक करोड़ 13 लाख रुपये, मझौली के 40 समूहों को 50 लाख रुपये, कुसमी के 58 समूहों को 58 लाख रुपये तथा सिहावल के 60 समूहों को एक करोड़ 25 लाख रुपये के ऋण वितरित किए गए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने स्व सहायता समूह को उक्त राशि का सदुपयोग करते हुए अधिक-अधिक महिलाओं को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए कहा है। इस अवसर पर उजाला सीएलएफ टीकट कला को 71 लाख रुपये, ज्योति सीएलएफ हड़बड़ो को 25 लाख रुपये, जागृति सीएलएफ बघवारी को 23 लाख रुपये, श्रद्धा सीएलएफ सतनरा को 3 लाख रुपये एवं एकता सीएलएफ बरिगवां को 4 लाख रुपये का ऋण प्रदाय किया गया। उजाला सीएलएफ टीकट कला की पूनम जायसवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्व-सहायता समूह को जो राशि दी है इससे समूह की सदस्यों को छोट-छोटे रोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद रोजगार की ज्यादा आवश्यकता थी। ऐसे में यह राशि हमारे लिए मददगार होगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer