जिले की लोकशांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने एक आदतन अपराधी को जिले से किया निष्कासित

0 334
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिला मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा आदेश जारी कर जिले की लोकशान्ति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए आदतन अपराधी अजीत उर्फ जीतू सिंह पिता दशमत सिंह उम्र 27 वर्ष ग्राम गहिरा थाना कमर्जी जिला सीधी को 6 माह के लिए जिले की सीमा से निष्कासित किया गया है। जारी आदेशानुसार उक्त व्यक्ति को 48 घंटे के अन्दर संपूर्ण सीधी जिला एवं सीधी जिले के चतुर्दिक सीमा से लगे जिला सिंगरौली, रीवा, सतना एवं शहडोल जिले के राजस्व सीमाओं से निर्धारित किये गये समय की अवधि तक के लिए बाहर चले जाने एवं अपने आचरण में सुधार करने और बिना सक्षम आदेश प्राप्त किये उक्त अवधि में उपरोक्त जिलों की सीमाओं के अन्दर प्रवेश नहीं करने के लिए आदेशित किया गया है। इस आदेश का उल्लंघन करने पर म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेगी।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer