पनवार में हुई अंधी हत्या का पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा रिश्तेदार ही निकला कातिल

0 263
Main Ad1
  • 0
  • कृतिका सीधी :
  • विगत दिनों सीधी शहर से लगे जमोडी थाना अंतर्गत पनवार चौहानन टोला में एक युवती की अंधी हत्य का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी लोग तरह.तरह की चर्चाएं और कयास लगा रहे थे लेकिन घटना के 3 दिन बाद ही जमोडी पुलिस ने जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अंधी हत्या का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली 17 सितंबर को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ne जिले के पत्रकारों के उपस्थिति में इस अंधी हत्या का खुलासा किया प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को भी पत्रकारों के सामने पेश किया। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को इस अंधी हत्या की गुत्थी की एक एक छोटी सी छोटी बारीकियों की जानकारी देते हुए पूरी कहानी बयान की उन्होंने बताया कि आरोपी अपनी बुआ की ननंद रीना शुक्ला से एक तरफा प्यार करते हुए उससे विवाह करना चाहता था लेकिन मृतक युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक और आरोपी के बीच फोन पर वार्तालाप होती रहती थी आरोपी ने मृतिका से शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन उसने इंकार कर दिया था जिससे आरोपी गुस्सा होकर अपने बुआ के घर आना जाना बंद कर दिया लेकिन आरोपी को जब पता चला कि रीना का विवाह उसके परिजनों ने और कहीं तय कर दिया है तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया जिसके बाद वह घटना की सुबह 3 बजे अपने ग्रह ग्राम कठार से साइकिल चलाकर पनवार चौहानन पहुंचा जहां वह चुपचाप घर के भीतर घुस कर छुप गया और अपने घर के बर्तन धोने में जूटी युवती पर टांगी से हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया। इस घटना को लेकर पूरे जिले में तरह.तरह की चर्चाएं व्याप्त थी लेकिन जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत उठाए गए कदमों की वजह से आरोपी कहीं भी फरार होने नहीं पाया और आखिरकार पुलिस के हत्थे लग गया एक तरफा प्यार में की गई यह वारदात दो परिवारों को गहरा जखम दे गई युवावस्था में नासमझी की वजह से उठाया गया यह कदम एक परिवार को बेटी की मौत का गम तो दूसरे परिवार के लिए ता उम्र उसकी हत्या का कलंक देकर चला गया।

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

Main Ad1
News TOP Footer