सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया

0 332
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा डाॅ. रिकेश शर्मा प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहावल, जगन्नाथ सिंह संविदा लेखापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहावल एवं इजराइल खान संविदा लेखापाल जिला चिकित्सालय को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग में लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गयी थी जिसमें सर्वाधिक लंबित शिकायतें विकासखण्ड सिहावल की पायी गयी थी। अधिकांशतः शिकायतें जननी सुरक्षा योजना, प्रसूती सहायता योजना एवं नसबंदी प्रोत्साहन राशि भुगतान से संबंधित थी। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि संबंधित योजनाओं अंतर्गत हितग्राहियों के भुगतान अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखे जायें तथा ऐसी सभी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा की जा रही है इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer