कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं वनमण्डलाधिकारी एम.पी. सिंह ने वनाधिकार पट्टों संबंधी अमान्य दावों के निराकरण के लिए स्थल पर जाकर निरीक्षण किया।


कृतिका सीधी :
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं वनमण्डलाधिकारी एम.पी. सिंह ने वनाधिकार पट्टों संबंधी अमान्य दावों के निराकरण के लिए स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होने उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर इस विषय में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्री चैधरी ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी अमान्य दावों के लिए स्थल निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नहीं रहे। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार विगत दो माह में अभियान चलाकर 7543 प्राप्त आवेदनों का पुनर्परीक्षण की कार्यवाही की जा रही है, जिसमें से खण्ड स्तरीय समिति द्वारा 750 आवेदन मान्य किए गए हैं। जिला स्तरीय समिति द्वारा 656 आवेदन मान्य कर हितग्राहियों को पात्र पाया गया है। कलेक्टर श्री चैधरी ने निर्देशित किया है कि जांच उपरान्त आवेदनों के संबंध में वास्तविक जानकारी जैसे अमान्य करने के कारण वनमित्र पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अद्यतन करना सुनिश्चित करें। उन्होने उक्त सभी कार्यवाहियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजीव कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
