कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी दीदियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।


कृतिका सीधी :
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी दीदियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। कोविड -19 नियमों का पालन करते हुए गांव-गांव में रैली पोषण को लेकर चर्चा, स्वास्थ्य जांच व अन्य माध्यमों से ग्रामीणों को उचित पोषण और बेहतर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जा रही है। रचनात्मक तरीके से प्रोटीन मिनरल, कार्बोहाईड्रेट इत्यादि की जानकारी दी जा रही है। इस बार पोषण की समझ पुरूषों को दिये जाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि पोषण अभियान गर्भवती महिलाएं तथा नवजात शिशु, किशोरियों एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक कदम है। इस प्रयास को सफल बनाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गांव गांव में प्रचार-प्रसार कर रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां की जा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा महिलाओं और पुरूषों को खाद्य सामग्री से परिचित किया गया तथा रंगोली, संदेश लिखकर यह संदेश दिया गया कि आयुर्वेदिक सात्विक जीवनशैली, स्थानीय पोषक सामग्री हमें स्वास्थ्य रखने हेतु र्नेसर्गिक रूप से कार्य करते है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
