समाजवादी पार्टी सीधी द्वारा जिले के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने के कुछ देर बाद ही नायाब तहसीलदार पर हमला


कृतिका सीधी :
1 सितंबर को सीधी जिले के समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद सिटी हलचल से बात करते हुए अपनी चिंता प्रकट करते हुए सीधी जिले की कानून और व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि सीधी जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है और इसके पीछे उन्होंने वजह यह बताई थी कि सीधी जिले के कई थानों में टी आई की जगह एस आई प्रभारी के तौर पर काम कर रहे हैं जिससे हालात नहीं संभल रहे हैं गौर करने वाली बात यह है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के द्वारा व्यक्त की गई चिंता के कुछ ही घंटों बाद सीधी जिले के कुशमी से एक ऐसी खबर सामने आ गई जिसने सीधी जिले की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया 1 सितंबर की रात लगभग 9 बजे सीधी जिले के आदिवासी बहुल कुसमी में उस समय हड़कंप मच गया जब खबर मिली की तहसील के नायब तहसीलदार पर आज्ञात लोगों ने बीती रात में उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया है और हमले में नायब तहसीलदार लवलेश मिश्र गंभीर रूप से हो गए हैं मामले की जानकारी लगते ही सीधी जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रविन्द्र चौधरी सहित जिले का तमाम प्रशासनिक अमला जिला अस्पताल पहुंच गया बताया गया की हमले में घायल नायब तहसीलदार को पहले कुसमी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें सीधी रेफर किया गया था लेकिन जिला अस्पताल में भी उनकी हालत में कोई सुधार ना होने पर उन्हें फिर रीवा रेफर किया गया जहा उनका ऑपरेशन किया गया है और उनकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है बदमाशों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए हैं मिली जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार अपने कुसमी सरकारी आवास के सामने रात साढ़े 9 बजे के आस.पास ठहल रहे थे उसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर लहुलुहान कर दिया वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पहुंची लेकिन वह आरोपी नहीं मिले अब तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से नायब तहसीलदार के परिजनों का रो.रो कर बुरा हाल है कलेक्टर रविन्द्र चौधरी के मुताबिक नायब तहसीलदार जब घर के बाहर टहल रहे थे इसी बीच वहां से दो शराबी गुजरे जिन्हें तहसीलदार ने रोका था आशंका जताई जा रही है कि शायद उन्होंने ही हमला किया हो घटना के दूसरे दिन जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कुसमी का दौरा किया है और आरोपियों को जल्द तलाश करके गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है सिटी हलचल लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं मिली है। इस घटना के बाद जिले के टीआई विहीन थानों में जनता की सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे है। सीधी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा के द्वारा जानकारी दी गई है कि तहसीलदार कुसमी श्री लवलेश मिश्रा को गंभीर हालत में मंगलवार देर रात इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए बुधवार की सुबह मेडिकल कालेज रीवा के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कालेज रीवा में न्यूरो सर्जन द्वारा ऑपरेशन किया गया है। मेडिकल कालेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार श्री मिश्रा के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं तथा अभी उनका स्वास्थ्य अभी स्थिर है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
