चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी बने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री


कृतिका सीधी :
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं चुरहट विधानसभा के युवा तुर्क विधायक शरदेन्दु तिवारी तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा द्वारा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर 2 सितम्बर को जिला पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के नेतृत्व में मिठाइयां बांटकर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित कर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत राजनीति एवं जनता के लिए समर्पित व्यक्तित्व शरदेन्दु तिवारी हैं। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत किसानों के लिए जीवन जीने वाला व्यक्तित्व एवं कृतित्व रहा है ।दोनों से मेरा एवं जिले का अभिन्न नाता रहा है। इसलिए यह जिले की समस्त जनता के लिए सुखद और गौरव का क्षण है। उनके महामंत्री बनने से भाजपा विंध्य में और मजबूत होगी। जिलें में अभी और खुशियों भरी सौगात मिलनें वालीं है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र सिंह चौहान ने बघेली में संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय चंद्र प्रताप तिवारी के घराने में जन्मे शरदेन्दु तिवारी जननायक हैं। उनके प्रदेश महामंत्री बनने से जिले के साथ.साथ विंध्य और प्रदेश सशक्त होगा।वे सर्वहारा वर्ग के नेता हैं। युवा होने के नाते नई सोच और विकास के लिए अग्रसर हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता जिला महामंत्री डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी ने शानदार ढंग से किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद वैश्य किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोती लाल पटेल जिला मंत्री नीलम पांडे नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान बद्रीश मिश्राए सेमरिया मण्डल अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान बाबूलाल कुशवाहा राकेश मौर्य मनोज तिवारी निशांत मिश्रा कंपू ने भी अपने विचार व्यक्त किए और ख़ुशी जाहिर की।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
