अमिलिया पुलिस ने नशे के अवैध व्यापारियों को वाहन सहित पकड़ा –

0 874
Main Ad1

कृतिका सीधी :

थाना अमिलिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की 2 महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर से सोन नदी के खड़बडा घाट से रेत चोरी की जा रही है। उक्त सूचना पर थाना अमिलिया पुलिस ने मौके पर दबिश दी जो मौके पर 2 लाल कलर के महिन्द्रा कंपनी के ट्रैक्टर रेत भरते हुए दिखे जो पुलिस को देख कर ड्राइवर द्वारा मौके से ट्रैक्टर को भगाने की कोशिश की गई जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों ड्राइवर से नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमशःआनंद बहादुर सिंह पिता विजय बहादुर सिंह उम्र 34 साल तथा धर्मेंद्र सिंह पिता महाबली उम्र 28 साल दोनो निवासी ग्राम खड़बडा थाना अमिलिया जिला सीधी बताये जिन से सोन नदी से रेत निकासी संबंधित व्यक्ति कागजात पूछे गए जो ना होना बताया। आरोपीगण का उक्त अपराध धारा 379 414 आईपीसी 27/29 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 21/4 खान खनिज अधिनियम तथा 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के दंडनीय होने से आरोपीगण की ट्रैक्टर को जप्त कर थाना अमिलिया में धारा 379 414 आईपीसी 27/29 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 21/4 खान खनिज अधिनियम 15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कायमी की गई । उपरोक्त कार्यवाही में ओम प्रकाश मिश्रा पुष्पेंद्र सिंह पालन सिंह रामायण मिश्रा धीरेंद्र बागरी अखिलेश तिवारीएविवेक द्विवेदी शयमलाल संदीप चतुर्वेदी महेन्द्र तिवारी का योगदान रहा

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer