सीधी पुलिस द्वारा नशे के व्यापार में लगाम लगाने पर गायत्री परिवार के प्रतिनिधि मंडल द्वारा शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह पाठ्य सामग्री पीपीई किट मास्क सेनीटाइजर सहित कोरोना के बचाव के अन्य उपकरण सप्रेम भेंट किया गया

0 754
Main Ad1

कृतिका सीधी :

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे सप्त क्रांति आंदोलन कार्यक्रम में प्रमुख व्यसन मुक्ति अभियान जिसमें नशा ही समाज को दुर्दशा की ओर ले जा रहा है। इसे जड़ मूल से खत्म करने के लिए गायत्री शक्तिपीठ सीधी द्वारा व्यसन से बचाव सृजन में लगाओ संकल्प के साथ कई कार्य किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल नेतृत्व के जिले मे चलाये जा रहे अभियान संजीवनी के तहत नशा के अवैध व्यापारियों पर लगाम लगाने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है जो कि सराहनीय है। वर्तमान समय मे युवा पीढ़ी दिनों दिन नशा के दल दल मे समाहित होती जा रही थी जिस पर सार्थक विराम लगाने का प्रयास जारी है। वहीं आप के नेतृत्व मे जमोड़ी पुलिस सिटी कोतवाली पुलिस अमिलिया पुलिस ने अपने उत्कृष्ट कार्यो के चलते मध्य प्रदेश में सीधी जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को गायत्री परिवार के प्रतिनिधि मंडल द्वारा शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह पाठ्य सामग्री पीपीई किट मास्क सेनीटाइजर सहित कोरोना के बचाव के अन्य उपकरण सप्रेम भेंट किया गया। उक्त कार्यक्रम गायत्री युवा प्रकोष्ठ व युवा समाजसेवी विनय गुप्ता संचालक विंध्या टायर एवं दिलीप गुप्ता रामा मेडिकल के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से अभिषेक सिंह जमोड़ी थाना प्रभारी जेल अधीक्षक कुलवंत सिंह धुर्वे जेलर संजीव कुमार गेंदले एवं सिटी कोतवाली के स्टाफ को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेमचंद गुप्ता एस तोमर डॉण्सिराज अंसारी महेश सिंह प्रदीप शुक्ला प्रद्युम्न रवि दुबे वीरेंद्र खरे की उपस्थिति रही।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer