कोरोना सबंधी प्रतिबंधों के बाद की प्रक्रिया शुरू होते ही कलेक्टर रवींद्र चौधरी तथा पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने कल शनिवार को फिर शाम 4 बजे के लगभग त्यौहारों के मद्देनजर तथा कोविड-19 के इंतजामों का जायजा लिया। कलेक्टर, एसपी ने शहर के बाजार के दुकानों में जाकर सभी को मास्क लगाने सामाजिक दूरी का पालन करने व भीड़ भाड़ में ना जाने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के मैदानी अमले द्वारा मास्क ना लगाने वालों या सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी बाद भी उल्लंघन करने पर जुर्माने की कार्रवाई करने को भी चेताया है।
भाई चारे के साथ मनाएं त्यौहार
कलेक्टर, एसपी ने पैदल शहर में भ्रमण करते हुए आमजन से आगामी त्यौहारों को भाई चारे के साथ मनाने का अपील की। भ्रमण के दौरान जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन समेत नगरपालिका का अमला मौजूद रहा।
कलेक्टर रवींद्र चौधरी तथा एसपी पंकज कुमावत को पैदल भ्रमण के दौरान जगह-जगह बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी दिखीं जहां उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए पार्किंग तथा खाली जगह में ही गाड़ी खड़ी करने के लिए प्रेरित किया।
स्वच्छता ही हमारी पहचान है
कलेक्टर तथा एसपी ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि जगह-जगह कूड़ा करकट ना फेंके तथा अपने आसपास अनिवार्य रूप से सफाई रखें जिससे आने वाली बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर से ही हमारी पहचान है नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि दुकान का कूड़ा करकट रोड पर ना फेंके। बताते चलें कि खुली सड़कों पर कूड़ा कचरा फेंकने के बाद रोड में पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो जाती है इस समस्या से निदान के लिए कलेक्टर एसपी ने आमजन से अपील भी की है।