जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंदुरा में कल सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में 80 लाख से अधिक विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत सीधी की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला धर्मेन्द्र सिंह परिहार द्वारा की गई।
लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार में सर्वागींण विकास कार्य किए जा रहे हैं। कोई भी ग्राम पंचायत मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे इसलिए तमाम तरह की योजनाएं भाजपा सरकार में बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जन पुरानी कृषि पद्वति पर जोर दें, पुरानी फसलें पौष्टिक एवं कम संसाधन में तैयार हो जाती हैं। उन्होने सांभा, कोदौ, कुटकी सहित अन्य फसलों को उगाने की सलाह दी। साथ ही जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि हमारी सरकार जल संरक्षण के लिए कई योजनाएं बना रही है, लोग सहयोग करें, जिससे भविष्य में जल संकट न पैदा हो। श्री शुक्ल नेे सरकार की महत्वपूर्ण योजना गौशाला के बारे में बताते हुए कहा कि इसके निर्माण से गायों का संरक्षण होगा साथ ही फसलें भी सुरक्षित रहेंगी। कोरोना महामारी के प्रति को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता का ध्यान दें, मास्क का उपयोग करें एवं सोशल डिस्टेंस केे नियमों का पालन करें। कार्यक्रम को संबोेधित करतेे हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व कार्यक्रम केे विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र सिंह परिहार ने कहा कि सीधी विधायक विकास कार्यों केे प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो, गांव, गरीब, किसान खुशहाल रहे, इनकी पहली प्राथमिकता होती है। कार्यक्रम का संचालन मुन्ना तिवारी खाम्ह ने किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष डाॅ. राकेश गौेतम, जनभागीदारी के पूर्व अध्यक्ष गुरुदत्त शरण शुक्ल मालिक, ज़िला सह मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा, संदीप सिंह गहरवार, अम्बुज सिंह चौहान विक्रांत सोनी, संदीप सिंह गहरवार सहित अन्य उपस्थित रहे।