एसपी ने पेस की मानवता की मिसाल

0 130
Main Ad1

आवेदन लेकर आई बुजुर्ग को दिलाया त्वरित न्याय

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1
बिस्किट, पानी तथा मास्क देकर ऑटो में बिठाकर भेजा वृद्ध को घर
पुलिस के बारे में हमेशा अलग-अलग किस्से कहानियां सुनने को मिलते रहे हैं लेकिन कल का मामला बिल्कुल हटकर है जहां बहरी थाना अंतर्गत अमरपुर निवासी रसिकलाल बसोर ने अपनी 90 वर्षीय बूढ़ी मां को कंधे पर बैठाकर अपने ही पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था। पूरे मामले से अवगत होने के बाद पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने त्वरित न्याय देकर पीड़ित को घर पहुंचाने की व्यवस्था की।
ये है पूरा मामला
बीते शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के लगभग बहरी थाना के अमरपुर निवासी रसिकलाल बसोर ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी 90 वर्षीय माँ को कंधे में बिठाकर पुलिस कप्तान के कार्यालय में पहुंचा था। पीड़ित द्वारा पुलिस कप्तान को बताया गया कि हमारी पत्नी हमारी मां को दिन-रात अश्लील गाली गलौज कर टॉर्चर करती है तथा मां का साथ देने पर हमको भी गाली गलौज कर फंसाने की धमकी दिया करती है। पीड़ित द्वारा बताया गया कि मैं खुद मां की सेवा करता हूं तथा खुद खाना बनाकर मां को खिलाता हूं। इसके बाद भी पत्नी मारपीट करती है तथा पत्नी की शिकायत उसके मायके वालों से किया लेकिन वो लोग उल्टा हमको ही फंसाने की धमकी देते हैं तथा मां को घर में रहना मुश्किल कर रहे हैं।
कप्तान ने की मानवीय पहल
पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने अपने कक्ष में पीड़ित की वृद्ध मां को बकायदा कुर्सी पर बैठाकर पहले पानी पिलाया इसके बाद बिस्किट खिलाकर पीड़ित की पूरी शिकायत सुनी तथा बेटे और मां को बिस्किट खाने के बाद पानी पिलाते हुए मास्क भी पहनाए। बताया गया कि पीड़ित के पास घर जाने को पैसा नहीं था जहां पुलिस कप्तान ने एक ऑटो घर तक के लिए बुकिंग कर घर भिजवाया इसके बाद बहरी थाने को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए।
News TOP Footer