अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक छात्र संगठन होने के नाते सदैव छात्रों के हित के लिए बात करता है जैसा कि कोरोनाकाल में सभी स्कूल व महाविद्यालय व पुस्तकालय कक्ष बंद है क्योंकि इस लंबे समय के बाद विद्यार्थियों की रुचि पुस्तक पढ़ने के लिए हो रही है व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पुस्तक पढ़ा जा सकता है।
अतः पुस्तकालय कक्ष खुलवाने के लिए विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सीधी द्वारा कलेक्टर रवींद्र चौधरी से मिलकर विभिन्न विषयों पर ज्ञापन दिया गया व जल्द से जल्द पुस्तकालय कक्ष खोले जाने की मांग की गई तथा यह भी मांग की कि उत्कृष्ट विद्यालय में सीट बढ़ायी जाए तथा इस कोरोना महामारी में अभिभावक परेशान हैं इसलिए किसी भी विद्यालय व महाविद्यालय में फीस बढ़ाना अनुचित होगा अतः इस पर रोक लगाई जाए।
इन सारे बिंदुओं पर कलेक्टर सीधी ने आश्वासन दिया है की जल्दी कार्रवाई होगी। ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से जिला संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस , राष्ट्रीय कला मंच प्रांत सह प्रमुख धीरज सिंह चौहान, पुर्व जिला संयोजक कौशलेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष शिवकांत कुशवाहा, पूर्व नगर मंत्री स्वराज द्विवेदी, नगर मंत्री महेंद्र मिश्रा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।