चौकी में कायम रिपोर्ट समझौता कराने के लिए पुलिस के नाम पैसे की जालसाजी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
फरियादी सत्यम सिंह निवासी कपुरी कोठार चौकी पिपराव ने थाना आकर आवेदन प्रस्तुत किया कि उसके और उसके पड़ोस में रहने वाले मुन्नीलाल गुप्ता के बीच 1 माह से जमीनी विवाद चल रहा है जिस पर उसके चचेरे भाई अमरेंद्र सिंह गहरवार ने कहा कि मेरी चौकी प्रभारी से बात हो गई है मुझे ₹18000 दो मैं तुम दोनों का समझौता करवा दूंगा। फरियादी ने उसे 18000 ₹ दे दिए परंतु उसका किसी प्रकार का भी समझौता नहीं हुआ। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी पिपराव ने उक्त आरोपी अमरेंद्र सिंह गहरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने उपरोक्त बातों की पुष्टि करते हुए 18000 लेना स्वीकार किया एवं पहले भी कई बार पुलिस के नाम पर लोगों से पैसे लेने की बात कबूली। जिस पर आरोपी के ऊपर कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।