जिले की समस्त प्रकार की देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानें 15 अगस्त 2020 (स्वतंत्रता दिवस) को पूर्णतः बंद रहेगी।

0 229
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिले के कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी द्वारा आदेश जारी किया गया है कि जिले की समस्त प्रकार की देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानें 15 अगस्त 2020 (स्वतंत्रता दिवस) को पूर्णतः बंद रहेगी। घोषित शुष्क दिवस में किसी भी प्रकार की मदिरा का क्रय, विक्रय एवं परिवहन पूर्णतरू प्रतिबंधित रहेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 77 भोपाल मंगलवार दिनांक 25 फरवरी 2020 के कंडिका क्रमांक 48 में घोषित शुष्क दिवसों में 15 अगस्त 2020 (स्वतंत्रता दिवस) है। जारी आदेशानुसार जिले की समस्त प्रकार की देशी/विदेशी मदिरा दुकानें एवं देशी/विदेशी मदिरा गोदाम 14.08.2020 को रात्रि 10 बजे से और इसी प्रकार होटल बार एफ.एल. 3 पूर्णतः बंद रहेगा। स्टोरेज वेयर हाउस सीधी दिनांक 14.08.2020 को कार्यालयीन समय उपरांत से 15 अगस्त 2020 को (स्वतंत्रता दिवस) में पूर्णतः बंद रहेंगी। कलेक्टर श्री चैधरी ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer