शिक्षक द्वारा वर्ग विशेष पर टिप्पणी करने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा सीधी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन


कृतिका सीधी :
अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज युवा मोर्चा जिला सीधी द्वारा संभाग महामंत्री पंडित अजय पांडेय जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित नीलेश मिश्र तथा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती उमा तिवारी जी के नेतृत्व में सुरेश प्रसाद पटेल शिक्षक हिनौती तहसील सिहावल जिला सीधी द्वारा सोशल मीडिया में वर्ग विशेष पर की गई टिप्पणी एवम् सामाजिक विद्वेष की भावना फैलाने पर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत एवं श्री दीपक बघेल थाना प्रभारी अमिलिया के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया तथा तत्काल आरोपी को निलंबित एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान पंडित शिवेंद्र तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष सिहावल पंडित अंकित जी ब्लॉक उपाध्यक्ष सिहावल पंडित अंकित द्विवेदी जिला महामंत्री पंडित पुष्पराज मिश्र पंडित पुष्पेन्द्र द्विवेदी पंडित अभिनव पांडेय पंडित उदय द्विवेदी पंडित पुष्पेन्द्र शुक्ला पंडित सौरभ मिश्र पंडित शिवम् उपद्ध्यय एवं समस्त अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज पदाधिकारी उपस्थित रहे। ज्ञापन सौपने के बाद अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज युवा मोर्चा जिला सीधी के जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित नीलेश मिश्र ने सिटी हलचल को सौपे गए मुद्दे की जानकारी दी और आरोपी पर कार्यवाही की मांग की

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
