राम मन्दिर के भूमि पूजन के अवसर पर जिला भाजपा ने गायत्री मन्दिर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का आयोजन किया

0 162
Main Ad1

कृतिका सीधी :

  • आज का दिन देश और हिन्दू धर्म के लिए ऐतिहासिक वन गया आज राम जन्मभूमि पर भव्य एवं ऐतिहासिक राम मंदिर के भूमि पूजन एवं निर्माण कार्य का शुभारम्भ देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी द्वारा किया गया ऐतिहासिक राम मंदिर के भूमि पूजन एवं निर्माण कार्य का शुभारम्भ के मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला सीधी द्वारा स्थानीय गायत्री मंदिर में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर राष्ट्र की समृद्धि की कामना की गई। सुंदरकांड उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि श्री राम मंदिर का भूमि पूजन कोई साधारण घटना नहीं है। यह विश्व इतिहास के त्यागएतपस्याएबलिदान और संकल्प की पराकाष्ठा है। 500 वर्षों के इतिहास का अप्रतिम सुखद अनुभूति की सौगात है। मंदिर निर्माण से भारत की एकता और अखंडता और मजबूत होगी। मंदिर शीघ्र निर्विघ्न बनकर तैयार होए इसलिए हमने साथियों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया है। जिस मंदिर की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं रखी है एवह मंदिर विश्व की सर्वोत्तम कृति होगी। आज के इस सुखद पल के लिए कई पीढ़ियों ने बलिदान देकर अपना सब कुछ कुर्बान किया है । इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे संघर्षशील रहे वरिष्ठ अधिवक्ता लालमणि सिंह चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता यदुनाथ सिंह चौहान प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के के तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेंद्र सिंह चौहान युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह जिला महामंत्री डॉ देवेंद्र त्रिपाठी विष्णु बहादुर सिंह चौहान जिला मंत्री नीलम पांडे विश्व बंधुधर द्विवेदी नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवदान साकेत गुरुदत्त शरण शुक्ला देव कुमार सिंह चौहान पंकज पांडे मुनिराज विश्वकर्मा अमित प्रधान बाबूलाल कुशवाहा बच्चा गिरी मुन्नालाल तिवारी गोपाल सिंह तुषार द्विवेदी शंभू कोरी छोटे लाल कोरी हीरा कोरी देवेंद्र द्विवेदी दिलीप सिंह परिहारधीरज सिंह चौहान अनिल उपाध्याय शंभू प्रसाद वर्मा एवं हनुमंत मानस मंडल के कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी लॉक डाउन की शर्तों का पालन करते हुए उपस्थित रहे।
Main Ad1
News TOP Footer