बीते दिन कलेक्ट्रेट के कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके संपर्क में 11 लोग सीधी जिले के बहरी तहसील के ग्राम पंचायत पतुलखी के थे, जहां कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निर्देशन में बहरी तहसीलदार आंचल अग्रहरी द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर एरिया के चारों तरफ 5 से 6 घंटे खुद उपस्थित रहकर 100 मीटर की एरिया को टाटा, बांस ,बल्ली लगवाकर सीज करवा दिया गया है। वहीं कंटेन्मेंट एरिया को सीज करते समय तहसीलदार आंचल अग्रहरी द्वारा क्षेत्रवासियों को समझाइश दी कि इस प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति आवागमन ना करें ताकि कोई और कोरोना से ग्रसित ना हो, नियमों का अवहेलना करने पर कार्यवाही भी की जा सकती है। उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि कोरोना महामारी से बचने के लिए आप सब लोग सावधानी बरतें, लापरवाही ना करें, मास्क लगाएं ,अगर ज्यादा जरूरी ना हो या अति आवश्यक कार्य ना हो तो घर में ही समय बिताएं।