जिले की सामाजिक एवं आर्टिस्टिक संस्था आर्ट ऑन क्लिक द्वारा बीते कल मधुमिता बारीक़ जो की पेशे से एक कलाकार हैं उनके साथ फेसबुक पेज पर लाइव चर्चा की गई जिसमे एंकरिंग की भूमिका शिवा कुंदेर ने निभाई। लाइव कार्यक्रम में मधुमिता बारीक़ के जीवन के सफ़र में कला के क्षेत्र में आने का कारण से लेकर उसके जीवन से जुडी बहुत सारी बातों का विश्लेषण किया गया, समाज में कैसे कला के क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है उससे सम्बंधित भी बहुत सारी बाते लाइव चर्चा के दौरान हुईं। मधुमिता ने यह भी बताया कि कैसे हम अपने परिवार के साथ समय बिताकर खुद को अकेला महसूस करने से बच सकते हैं।
वहीं शनिवार को सीधी जिले के सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायक फणीन्द्र शेखर पाण्डेय ने आर्ट ऑन क्लिक के पेज पर लाइव आकर दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति दी। साथ ही अपने जीवन के सफ़र के उतार चढ़ाव की बातें भी कीं। फणीन्द्र शेखर पाण्डेय ने बताया की कैसे वो कला के क्षेत्र में अपने आप को आगे लेकर आये। श्री शेखर को सुनकर दर्शकों का भी खूब मनोरंजन हुआ।