कोरोना महामारी के खतरे के बीच हिंदू और मुसलमान भाइयों का पड़ रहा है त्यौहार

0 88
Main Ad1

कृतिका सीधी :

 

कोरोना महामारी के भयानक खतरो के बीच अब हिंदू और मुसलमान भाइयों के त्यौहार अगस्त महीने के शुरुआती तारीख को पड़ने वाले हैं 1 अगस्त को मुसलमान भाई बकरीद का त्यौहार मनाने वाले हैं वहीं 3 अगस्त को हिंदू भाई बहन राखी का पवित्र त्यौहार मनाएंगे जिसको लेकर सीधी शहर में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर निकलने लगी है शहर में निकलने वाली भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि कहीं कोरोना का कोई विस्फोट ना हो जाए जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ जाए हालांकि जिला प्रशासन ने पूर्व से ही शनिवार और रविवार को लाक डाउन की घोषणा की हुई है जिसके तहत 1 मई को बकरीद का त्यौहार लॉकडाउन के साए में मनाया जाएगा और लोग अपने घरों में रहकर नमाज अदा करके बकरीद का त्यौहार मनाएंगे वही बकरीद के बाद रविवार के लाक डाउन को छोड़ दे तो सोमवार को राखी का त्यौहार लाख डाउन में नहीं पड़ रहा है अब इसके लिए यदि प्रशासन अलग से कोई आदेश जारी करें तो अलग बात है नहीं तो अभी तक ऐसा कोई भी आदेश प्रसारित नहीं हुआ है जिससे सोमवार को पढ़ने वाले राखी का त्यौहार लोग सामान्य दिनों की तरह ही मना सकते हैं लेकिन उसके पूर्व 30 जुलाई को बकरीद और राखी के त्यौहार की खरीदारी के लिए सीधी शहर के पालिका बाजार सब्जी मंडी और अन्य जगहों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ गई इस दौरान अधिकांश लोगों ने अपने चेहरे पर मास्क तक नहीं लगाए थे आज का दिन शुक्रवार खरीदारी के लिए खुला हुआ है आज और ज्यादा बाजारों में भीड़ उमड़ने की संभावना है रीवा सतना सिंगरौली में जहां 30 तारीख से लॉक डाउन घोषित हो चुका है वहीं सीधी जिला लॉक डाउन से अछूता है और लोग यहां त्योहारों की खरीदारी के लिए बाजारों में उम्र पड़े हैं 30 जुलाई को सीधी शहर में राखी खरीदने के लिए बहने अपनी जान को हथेली पर रखकर राखी की दुकानों में पहुंच गई और अपनी भाइयों के लिए राखी खरीदी। बाजार में उमड़ी भीड़ को देखकर आज कहीं से भी ऐसा लगा कि कोरोना नाम की बीमारी भी लोगों को सता रही है लोग बेखौफ होकर बिना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खरीदारी करते नजर आए जो चिंता की बात है कोरोना नाम की भयानक बीमारी के चलते एक ओर जहां पूरे देश और दुनिया में हाहाकार मचा है वही सीधी शहर में मिली इस तरह की खुली छूट लोगों को कोरोना के खतरे में डालने का काम कर रही है अब तक सीधी जिले में पचासी कोरोना पाजटिव मरीज हो चुके हैं जिनमें से 40 से भी अधिक मरीज एक्टिव केश हैं जिनका इलाज चल रहा है ऐसे में इस तरह की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है।

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer