गणेश स्कूल के विद्याथिर्यों ने 12वीं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

0 552
Main Ad1

त्वरित ने जिले की मेरिट में प्राप्त किया दूसरा स्थान

सीधी:धर्मेंन्द्र  

Main Ad1
एमपीबीएसई द्वारा 12वीं के गत दिनों घोषित परीक्षा परिणाम में श्री गणेश हायर सेकेण्ड्री स्कूल, अमहा के मेधावी छात्र-छात्राओं ने एक बार पुन: उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विज्ञान संकाय में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर त्वरित वर्मा ने जिले की मेरिट में दूसरा स्थान और विद्यालय में पहला स्थान के साथ टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। जबकि कुसुमाकर चतुर्वेदी ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, अशोक कुमार बैस ने 90.6 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान, साक्षी द्विवेदी ने 89.8 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान तथा अनुज गुप्ता ने 89.2 प्रतिशत अंको के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर निदेशक नीरज शर्मा ने स्कूल प्राचार्य, स्टॉफ व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके बेहतर भविष्य के लिए कामना की व मेहनत करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्राचार्य जे.एन मिश्र ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर प्रकाश श्रीवास्ताव, सतीश तिवारी, ए.एस भट्ट, ए.के नवैत, प्रदीप मिश्र एवं विनायक पाण्डेय सहित समस्त शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
News TOP Footer