गौ हत्या एवं गौ मांस सेवन पर सौंपा ज्ञापन

0 579
Main Ad1

आर.बी.सिंह राज 

कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम खोड़वा में बीते 26 जुलाई की रात एक गौ माता को धारदार हथियार से काटकर उनकी हत्या कर दी गई इस मामले में शिवम शुक्ला के नेतृत्व में एडिशनल एसपी अंजूलता पटेल को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें उसी गांव के एक समुदाय पर इस गौ हत्या तथा गौ मांस भक्षण का आरोप लगाया गया। सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया कि इस पूरे मामले की शिकायत कमर्जी थाना में 27 जुलाई को की गई थी किंतु कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे जनाक्रोश फैलने की संभावना है।
Main Ad1
    ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि गौ माता के हत्यारों को व उनके मांस खाने वालों के ऊपर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाए अन्यथा किसी अप्रिय घटना घटने की संभावना बनी हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष नीलेश तिवारी अजय पांडे (ब्रह्मा) युवा नेता सतीश पांडे मृत्युंजय मिश्रा विक्रमादित्य मिश्रा उमा तिवारी रजनीश सिंह चौहान शिवम तिवारी पुष्पेंद्र शुक्ला जीतेंद्र तिवारी अरुणोदय सिंह चौहान दीपक साकेत प्रकाश मिश्रा नव कुमार जीतू पूर्ण देव मिश्रा सहित काफी संख्या में गौ सेवा समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
News TOP Footer