पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी मझौली राम सिंह पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक एस पी मिश्रा द्वारा कट्टे की नोक पर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार


कृतिका सीधी :
जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन जिलें की कानून व्यवस्था में सुधार दिखाई देने लगा है और जिले में अपराध करने वाले लोग अब वारदात करते ही कानून के सिकंजे में आने लगे है आज मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मझौली राम सिंह पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक एस पी मिश्रा द्वारा कट्टे की नोक पर लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे सामान भी बरामद किया गया है। बताया गया की फरियादी राजपाल सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी दिवाडोल थाना सरई जिला सिंगरौली ने चौकी मड़वास में रिपोर्ट किया की दिनांक 18 जुलाई के रात्रि 9 बजे लोहझर नामक जगह में दो मोटरसाइकल से आए 4 व्यक्तियों ने फरियादी की मोटरसाइकल मोबाइल फोन एटीएम 04 नग को लूटकर सीधी की तरफ भाग गये। वही दूसरी घटना में दिनांक 22 जुलाई को फरियादी दिलीप सोनी पिता राम मनोहर सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी मड़वास ने रिपोर्ट किया की दिनांक 21 जुलाई की रात्रि करीबन साढ़े 9 बजे लोहझर नामक जगह में दो मोटरसाइकल से आए 4 व्यक्तियों ने फरियादी के पास रखे सोने के जेवरात मोबाइल फोन हेलमेट 1500 रु नगद को लूटकर सीधी की तरफ चले गये । मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सीधी श्री पंकज कुमावत द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जिसके बाद टीम ने साइबर सेल सीधी के सहयोग से ग्राम रामपुर पटेहरा थाना कोतवाली क्षेत्र से 4 संदिग्धो को हिरासत मे लिया जाकर कडाई से पूछताछ की गई तो उन्होने अपना अपराध कबूल करते हुये लूटे गये पहले मामले जिसमे राजपाल सिंह की लूट की हुई संपत्ति कीमती लगभग 50000 तथा दूसरी घटना में दिलीप सोनी की लूट की हुई संपत्ति कीमती लगभग 250000 को बरामद करवाया पकडे गए आरोपियों में अमितचन्द्र जैसवाल पिता चंद्रप्रकाश जैसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी पटेहरा राजकुमार उर्फ राजा पिता प्रेमलाल जैसवाल उम्र 19 वर्ष निवासी रामपुर विनोद जैसवाल पिता रामसिया जैसवाल उम्र 23 वर्ष निवासी पटेहरा लखन जैसवाल पिता राजेंद्र प्रसाद जैसवाल उम्र 21 वर्ष निवासी आजाद नगर गली न 2 शामिल है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मझौली निरी0 रामसिह पटेल उनि एसपी मिश्रा सउनि वृजेन्द्र सिंह आर0 संजय पटेल आर0 जितेन्द्र पाठक आर0 श्रवण थाना कोतवाली से प्रआर0 तिलकराज सिंह आर0 आजाद खान आर0 आलोक त्रिपाठी एवं सायबर सेल से आर0 प्रदीप मिश्रा एवं आनंद कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा लूट के आरोपियों को पकड़ने व सहयोगी पुलिसकर्मियों को ₹10000 का नगद इनाम की घोषणा करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की है

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
