कृषि सेवा केन्द्र सेमरिया विकासखण्ड सीधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया


कृतिका सीधी :
उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास सीधी राजेश सिंह चैहान द्वारा आदेश जारी किया है कि में. कृषि सेवा केन्द्र सेमरिया विकासखण्ड सीधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि संबंधित के द्वारा अमानक बीज भण्डारण एवं विक्रय पर नियंत्रण आदेश के तहत उल्लंघन किया गया है। संबंधित कृषि सेवा केन्द्र सेमरिया को तर्क संगत जवाब प्रस्तुत करने के लिए सात दिवस का समय दिया गया है। जबाव प्रस्तुत नहीं करने पर एक पक्षीय वैधानिक कार्यवाही का निर्णय लिया जायेगा। जिसका जवाबदारी संबंधित की होगी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
