अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वृक्षारोपण कर; मनाया चन्द्रशेखर आजाद की जयंती

0 249
Main Ad1

कृतिका सीधी :

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सीधी द्वारा चंद्रशेखर आजाद जी के जयंती के उपलक्ष में एवं स्वदेशी हरियाली जागरण अभियान को लेकर आज संजय गांधी महाविद्यालय में 23 वृक्ष लगाकर सप्ताहिक पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाए साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद महाविद्यालय में ही शपथ ग्रहण समारोह एवं स्वदेशी स्वावलंबन अभियान और वृक्षारोपण पर संगोष्ठी भी की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रमुख व्याख्याता डॉ रावेंद्र बहादुर सिंह जी के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त गंभीर प्रकाश डाला गया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच सीधी के संयोजक श्री विजय सिंह जी उपस्थित रहे उन्होंने स्वदेशी स्वावलंबन के बारे में अपना विचार रखा कहां की आज हम सब को एकजुट होकर अपने भारत माता के बारे में सोचने की आवश्यकता है हमें अब केवल स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना है बताया कि इस वर्ष जो बड़े.बड़े व्यापारी वर्ग के लोग हैं वह भी इस स्वदेशी अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा चीनी राखी का 30 परसेंट मार्केटिंग में कमी आई है एवं स्वदेशी राखी को ज्यादा से ज्यादा मार्केट में लाया जा रहा है अब हम सबको अपना अपना कर्तव्य निभाना है और स्वदेशी राखीए स्वदेशी सामान का ही यूज करना है। वृक्षारोपण के बारे में विशिष्ट अतिथि रिटायर एसडीओ श्री उमापति सिंह जी ने विषय रखा उन्होंने वृक्षा की सेवा किस प्रकार से करणी चाहिए एवं वृक्ष को कैसे लगाएं अनेक बिंदुओं पर बहुत ही विस्तृत और ज्ञानवर्धक जानकारी दी। शपथ ग्रहण विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता स्वदेशी जागरण अभियान के सदस्य प्रखंड विद्वान श्री अमलेश्वर चतुर्वेदी द्वारा कराया गयाए एवं अपनी संस्कृति के बारे में संक्षिप्त में बहुत ही गंभीर एवं ज्ञानवर्धक बातें कहीं। वहीं पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ टीपी सिंह जी द्वारा सभी विषयों का सार रखते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किए

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer