चुरहट तहसील अंतर्गत ग्राम डीहुली में सरहंग लोगों ने साहू परिवार का घर गिरा कर जमीन ने किया जबरन कब्जा

0 315
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिले के चुरहट तहसील अंतर्गत ग्राम डिहुली में सरहंग लोगों द्वारा एक साहू परिवार का न केवल घर गिराकर जमीन में कब्जा कर लिया गया है बल्कि उसके साथ मारपीट भी की जा रही है। जबकि पटवारी प्रतिवेदन और जमीन संबंधी दस्तावेज के मुताबिक पीडि़त परिवार पिछले 72 वर्ष से आवासीय घर में रहता आ रहा है। शिकायत पर थाना कमर्जी पुलिस भी पीडि़त की मदद नहीं कर रही है जिसकी शिकायत लेकर पीडि़त परिवार विगत 14 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर अधिकारियों से अपनी फरियाद सुनाई थी लेकिन एक सप्ताह जुजर जाने के बाद भी ग्राम डिहुली थाना कमर्जी निवासी रामदीन साहू पिता सुखऊ साहू द्वारा की गई शिकायत पर कोई जांच कार्यवाही नहीं की गई जिससे परेशान हो कर रामदीन साहू अपनी फ़रियाद लेकर 23 जुलाई को जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गया इसी दौरान उसने सिटी हलचल को बताया की पुलिस के बड़े अधिकारियो से फ़रियाद करने पर भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पीडि़त परिवार घटना की शिकायत कमर्जी थाना में किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। घटना के बाद कई बार थाने में फरियाद करने के पश्चात भी उसके मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया। स्थिति अब यह है कि पीडि़त परिवार अगर थाना जाता है तो उस पर ही पुलिस मामला दर्ज करने की धमकी देने लगती है। पीडि़त परिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी फरियाद कर न्याय नहीं मिल रहा है जिससे उसके विरोधियो का हौसला बुलंद है और फरियादी परेशान है। इस बात पर जिले के पुलिस अधीक्षक को ध्यान देना चाहिए। —-

 

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer