श्रमिकों ने रोकी ठेकेदार की गाड़ी

0 354
Main Ad1

मजदूरी भुगतान को लेकर मजदूरों की है नाराजगी

सीधी:धर्मेंन्द्र

Main Ad1

पूर्व में भी कलेक्टर से लगाई गई थी गुहार

कुसमी ब्लाक के खैरी पंचायत में मजदूरों ने सरपंच सचिव को भला-बुरा सुनाते हुए ठेकेदार की गाड़ी को रोक लिया, पूरी घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की है।
श्रमिकों ने कहा पैसा दो फिर गाड़ी लो
जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कुसमी विकासखंड के खैरी पंचायत में हरिजन बस्ती के गुनगुंजा नाला पर वर्ष 2019 में पुलिया का निर्माण पंचायत एजेंसी के  सरपंच सचिव ने कराया था मजदूरों ने इसके पहले भी कलेक्टर रवींद्र चौधरी से मजदूरी भुगतान को लेकर गुहार लगाई थी लेकिन 20 दिन से ऊपर बीत जाने के बावजूद भी मजदूरों का पेमेंट नहीं मिल पाया है। जहां परेशान मजदूरों ने निर्माण एजेंसी ठेकेदार की गाड़ी को देखते ही घेर लिया, मजदूरों ने कहा की साहब पहले हमारी मजदूरी दे दीजिए, हमारे घर में खाने को नहीं है फिर अपनी गाड़ी ले जाइए।
 सरपंच सचिव के साथ ठेकेदार ने मीडिया से गुहार लगाते हुए कहा कि ट्राइबल विभाग द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बावजूद भी पैसा नहीं दिया जा रहा है। इसके पहले अपनी जेब से हमने सभी मजदूरों को थोड़ी-थोड़ी पैसा दिये थे। ग्राम पंचायत एजेंसी ने बताया कि ट्राइबल विभाग के अधिकारियों के टेबल पर 1 महीने से बिल रखा हुआ है, जहां जिम्मेदार अधिकारियों ने उक्त कार्य का पैसा नहीं दिया जिसके कारण मजदूरों को पेमेंट नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर 2019 को पुल बनकर तैयार हो गया था तथा प्रशासन को हेंडओवर भी किया जा चुका है। इसके बाद भी पैसा आज तक नहीं मिल पाया। वहीं सभी मजदूरों ने मजदूरी दिलाए जाने की जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।
News TOP Footer