जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सांसद श्रीमती रीती पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी

0 106
Main Ad1

कृतिका सीधी :

जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सांसद श्रीमती रीती पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि जिला अधिकारियों द्वारा प्रभावी क्रियान्वयन कर सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कराएँ। उन्होंने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आगे आकर गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों की मदद करें। शासन के दिशा निर्देश के अनुसार सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने से समस्याओं का निराकरण होगा। श्रीमती पाठक ने कहा कि देश में कोविड-19 के केसों में निरंतर वृद्धि हो रही है। जिले में इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए और अधिक कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने में लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उसके लिए स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को अपनाना अनिवार्य है। लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने, अपने हाथों को 20 सेकण्ड तक पानी एवं साबुन से स्वच्छ करने, सार्वजनिक स्थानों में थूंकने से बचने तथा सार्वजनिक स्थलों पर दो गज की दूरी बनाने के विषय में जागरूक किया जाये तथा यह उनकी आदतों में शामिल हो। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के योजना, प्रधानमंत्री सड़क निर्माण, जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग के स्वरोजगार योजनाओं, खाद्य विभाग के उज्ज्वला योजना, एकीकृत महिला बाल विकास योजना, शिक्षा विभाग में छात्रवृत्ति वितरण, कृषि विभाग में खाद एवं बीज वितरण, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का समीक्षा की गयी। सांसद श्रीमती पाठक ने स्वरोजगार योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों से सतत् संपर्क में रहकर आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध करायें, हितग्राहियों को उद्यम एक लाभकारी संस्था के रूप में स्थापित हो सके। जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उपयोगिता स्थापित करने के लिए जिलों में स्थापित उद्योगों से सम्पर्क करने उनकी आवश्यकता के अनुरूप युवाओं में कौशल विकास करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उद्योगों की माँग के अनुरूप ही युवाओं को प्रशिक्षित किया जाए। विधायक विधानसभा क्षेत्र चुरहट शरतेंदू तिवारी ने क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होने गरीब एवं पिछड़े क्षेत्रों की समस्याओं का निराकरण कर लाभान्वित करायें। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर कार्यवाही से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने अधिकारियों को दिए गए निर्देशों का समय-सीमा में पालन करने के लिए निर्देशित कर अधिकारियों को विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति से जनप्रतिनिधियो को अवगत करायें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी नियमित क्षेत्रों का भ्रमण कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने हितग्राहियों से सतत् संवाद स्थापित करते हुये उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण करें। श्री चैधरी ने आश्वस्त किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जायेगा तथा सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। आयोजित बैठक में जनपद अध्यक्ष सिहावल श्रीमान सिंह, विधायक प्रतिनिधि सीधी धर्वेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राकेश कुमार शुक्ल, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

 

News TOP Footer