31 साल पुराने प्रकरण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कृतिका सीधी :
जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले एसडीओपी चुरहट चंद्रगुप्त द्विवेदी के दिशा निर्देश पर विशेष अभियान के तहत चुरहट टी आई हितेंद्र शर्मा के द्वारा एक टीम गठित कर माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 2195 89 धारा 379 आईपीसी में फरार आरोपी रमेश यादव पिता रामसखा यादव निवासी बारी थाना चुरहट को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है बताया गया की आरोपी का प्रकरण 31 साल पुराना है आरोपी न्यायिक प्रक्रिया के सामना करने से लगातार बचता हुआ फरार था लॉक डाउन होने के कारण ग्राम बारी मे रहने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की गई जो मिल गया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई और गिरफ्तारी फॉर्म भरकर माननीय न्यायालय सीधी के समक्ष पेश किया गया इस संपूर्ण कार्यवाही में चुरहट टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा प्रधान आरक्षक सुनील पांडे आरक्षक नवीन द्विवेदी मुकेश चंदेल बृज किशोर शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
